बाँदा-अवैध शराब के खिलाफ पूरे जिले में चला सघन चेकिंग अभियान

SHARE:

अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान शराब की लाइसेंसी दुकानों के साथ-साथ अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री की आशंका वाले स्थानों तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी जांच की गई।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवराज के नेतृत्व में पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवराज ने चेकिंग अभियान की निगरानी करते हुए अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए।
सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने अपने क्षेत्र में पुलिस टीमों के साथ शराब की दुकानों और संदिग्ध स्थानों की जांच की।
वहीं क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने सदर क्षेत्र में संयुक्त टीम के साथ लाइसेंसी शराब दुकानों सहित संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग की।
क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह ने अतर्रा क्षेत्र में अभियान का निरीक्षण करते हुए शराब की दुकानों के अभिलेख, स्टॉक और लाइसेंस की शर्तों की जांच कराई। क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बबेरू क्षेत्र में पुलिस एवं आबकारी टीम के साथ सघन चेकिंग की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार ने नरैनी क्षेत्र में संयुक्त टीम के साथ शराब की दुकानों, संदिग्ध स्थानों और वाहनों की जांच की। सभी अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। दुकानों के स्टॉक और अभिलेखों की हुई जांच

संयुक्त टीमों ने लाइसेंसी अंग्रेजी शराब, देशी शराब, मॉडल शॉप एवं अन्य आबकारी दुकानों की गहनता से जांच की। दुकानों पर उपलब्ध शराब के स्टॉक, बिक्री एवं स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य आवश्यक अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। साथ ही लाइसेंस की शर्तों और शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुपालन की भी जांच की गई। दुकान संचालकों को निर्धारित नियमों एवं लाइसेंस की शर्तों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अवैध शराब के निर्माण अथवा बिक्री की संभावना वाले संदिग्ध एवं चिन्हित स्थानों पर भी सघन चेकिंग की गई।
संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर भी रही नजर
अभियान के दौरान आपराधिक इतिहास वाले संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा ऐसे स्थानों की भी जांच की गई, जहां अवैध शराब के निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री की संभावना हो सकती है। पुलिस टीमों ने अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। अभियान को आगे भी लगातार प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई