बाँदा-रोटी बैंक की महिला टीम ने मरीजों के बीच बांटी सेवा की मिठास

SHARE:

जरूरतमंदों की मदद और सेवा के उद्देश्य से सामाजिक संस्था की महिला टीम ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों को फल, बिस्किट आदि वितरित किए। इस दौरान मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ उनके मौलिक अधिकारों की भी जानकारी दी गई। फल और बिस्किट पाकर मरीजों व तीमारदारों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
रविवार को जिला महिला अस्पताल में बांदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम की ओर से करीब एक सैकड़ा मरीजों और उनके तीमारदारों को फल, बिस्किट आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम संस्था के संरक्षक शेख सादी जमा और सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में आयोजित हुआ। महिला टीम की अध्यक्ष तबस्सुम फात्मा की अध्यक्षता में तथा आजाद नगर शाखा प्रमुख फरजाना बेगम के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने मरीजों और तीमारदारों को फल,बिस्किट सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता सिंह के निर्देशन तथा अस्पताल स्टाफ के सहयोग से सेवा कार्य किया गया। महिला टीम की सदस्य रश्मि सिंह ने मरीजों को उनके मौलिक अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। वहीं मुमताज बेगम ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
सेवा कार्य में जुटे पदाधिकारी और सदस्य
फल-बिस्किट वितरण के दौरान संस्था के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवान अली, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, महिला अध्यक्ष तबस्सुम फात्मा, शाखा प्रमुख आजाद नगर फरजाना बेगम, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान, उप शाखा प्रमुख छिपटहरी अलीमुद्दीन, सदस्य रश्मि सिंह, मुमताज बेगम, अलिना सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य और समाजसेवी मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment