बाँदा-खेत जाने निकले थे, नाले ने छीन ली तीन जिंदगियां

SHARE:

सुबह खेत जाने के लिए नाला पार कर रहे दो महिलाओं और एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है।
जनपद बांदा के मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मंगलवार सुबह नाला पार करते समय हादसा हो गया। बताया गया कि कोमल यादव पुत्र छोटेलाल (28), सियादुलारी पत्नी फूलचंद और फूलचन्द्र (60) सुबह नाला पार कर अपने खेत जा रहे थे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर तीनों डूब गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास शुरू किया। तीनों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
खेत जाने के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि तीनों सुबह अपने खेत की ओर जा रहे थे। नाले में पानी का बहाव तेज था। नाला पार करते समय तीनों पानी में डूब गए। डूबने से तीनों की मौत हो गई।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई