बाँदा-चारपाई पर सो रही बुजुर्ग महिला को सर्प ने डसा, मौत

SHARE:

चारपाई पर सो रही बुजुर्ग महिला को सर्प ने पैर में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
जनपद बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरही माफी गांव निवासी संदीप ने बताया कि रविवार रात उसकी 72 वर्षीय मां श्यामबाई पत्नी अमरनाथ चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान सर्प ने उनके पैर में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उन्हें तत्काल पीएचसी तिंदवारी ले जाया गया।
जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत
पीएचसी में चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस घर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई