चित्रकूट-दोश्त के साथ घूमने आई युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म

SHARE:

दोस्त के साथ घूमने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक से आए युवकों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताते हुए दोनों को रोक लिया। इसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय युवती अपने 17 वर्षीय मित्र के साथ चित्रकूट के देवांगना घाटी क्षेत्र में घूमने आई थी। इसी दौरान तीन युवक बाइक से पहुंचे और पूछताछ के बहाने दोनों को रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने वन विभाग का कर्मचारी होने की बात कहकर दोनों को धमकाया। इसके बाद दो आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया, जबकि तीसरा साथी मौके पर मौजूद रहा। वारदात के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने अपने मित्र के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी अरुण कुमार सिंह ने कई टीमें लगाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई