बाँदा-मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद चोर ने खोल डाले पुर्जे

SHARE:

मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद चोर ने बाइक के कल पुर्जे कर डालें। चोर को पकड़ते हुए पुलिस ने बाइक तथा कल पुर्जो को बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कस्बा अतर्रा निवासी राधेश्याम पुत्र छोटे लाल की विगत 30 जून को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए अभियुक्त की पहचान कर गुरुवार की रात पुलिस टीम द्वारा संजय नगर रोड कस्बा अतर्रा से सौरभ उर्फ छोटू पुत्र दिनेश निवासी संजय नगर कस्बा व थाना अतर्रा को गिरफ्तार किया गया। सीओ अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि चोरी की गई मोटरसाइकिल के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त
द्वारा करते हुए बताया कि उसने ही मोटरसाइकिल चोरी की थी। जिसे वह अपने घर में ले जाकर उसको खोलकर रखा है। पुलिस द्वारा तत्काल अभियुक्त की बताए हुए स्थान पर जाकर तलाशी ली गई तो मौके से खुली हुई चोरी की दो मोटरसाइकिलें व उसके विभिन्न पार्ट्स सहित मोटरसाइकिल खोलने के उपकरण आदि बरामद हुए। दूसरी मोटरसाइकिल के बारे पूछने पर बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके द्वारा कस्बा अतर्रा से ही एक बारात से चोरी किया था। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए खुली हुई दोनों मोटरसाइकिलों व उसके पार्ट्स को कब्जे में लिया है। पुलिस द्वारा बरामद दूसरी चोरी की मोटरसाइकिल के वास्तविक स्वामी की पहचान एवं अन्य आवश्यक तथ्यों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अभियुक्त द्वारा अन्य किन-किन स्थानों पर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। तथा चोरी की मोटरसाइकिलों के विभिन्न कल-पुर्जों को वह किन व्यक्तियों अथवा स्थानों पर बेचने की फिराक में था या पूर्व में कहां-कहां उनकी बिक्री कर चुका है। साथ ही इसके आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार तिवारी,गौरव प्रताप सिंह चौकी प्रभारी कस्बा अतर्रा,उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप,आरक्षी राहुल साहू,अजय कुमार,पंकज द्विवेदी,पूजा रावत शामिल रही।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment