भृमण के दौरान पुलिस ने शातिर अपराधी को पकड़ा है। जिसके कब्जे तमंचा बरामद हुआ है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में रंगदारी सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
गुरुवार की रात थाना नरैनी पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान ग्राम नहरी के मुकेरा माइनर के पास संदिग्ध रुप से बैठा हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम लाला उर्फ शमीम पुत्र जोधा निवासी नहरी थाना नरैनी बताया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध पूर्व में जबरन वसुली,मारपीट,चोरी आदि के कई मामलें दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी करतल अनिल कुमार साहू,आरक्षी सुशील कुमार,आदर्श पाण्डेय शामिल रहे।