बाँदा-13 विभाग मिलकर चलाएंगे संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान

SHARE:

संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्री तथा आशा घरो में जाकर बुखार के रोगियों की सूची,खाॅसी जुकाम के रोगियों की सूची,क्षय रोग ग्रसित लक्षणों वाल व्यक्तियो की सूची जाॅच हेतु तैयार कर यूडीएसपी पोर्टल पर अपलोड करेगी। इसके अलावा अन्य विभागों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौपी गई है।
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की द्वितीय जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी, न्यायिक माया शंकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बताया गया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक एवं दस्तक अभियान दिनांक 11 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक चलाया जायेगा। जिसमें 13 विभाग मिलकर कार्य करेगें। समस्त विभागों का कार्य उत्तर दायित्व शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत बबेरू एवं खण्ड विकास अधिकारी बिसण्डा को फ्रन्ट लाइन वर्करों एवं ग्राम प्रधानों कासंवेदीकरण प्रतिशत कम होने पर आदेशित किया कि समस्त फ्रन्ट लाइन वर्करों एवं ग्राम प्रधानों का संवेदीकरण शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान समस्त गतिविधियों को कार्ययोजनानुसार सम्पादित कराई जायें। किसी भी प्रकार की महामारी का संचरण न होे इस हेतु समस्त विभागों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है। एडीएम मायाशंकर ने कहा कि सम्पन्न की जा रही गतिविधियों की फोटोग्राफ एवं साॅर्ट वीडियों संचारी रोग नियंत्रन अभियान व्हाट्स एप ग्रुप पर दैनिक रूप से भेजना सुनिश्चित करें। माह जुलाई में कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित ग्रामों/नगरीय निकाय में संचारी रोगो से बचाव एवं जागरूकता से सम्बन्धित विभागों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को संचारी रोगों से बचाव एवं साफ-सफाई की जानकारी प्रतिदिन प्रार्थना सभा में दी जायेगी तथा पेंटिंग प्रतियोगिता,निबन्ध लेखन आदि के माध्यम से जागरूक कार्यक्रम शुद्व पेय जल के विषय में जानकारी दी जायेगी। जनपद के समस्त ग्रामों में कार्ययोजनानुसार नालियो की सफाई, झाडियों की कटाई, एण्टी लार्वा दवा का छिडकाव,जल भराव का निस्तारण,शुद्व पेय जल की व्यवस्था की जायेगी। इस कार्य हेतु समस्त एडीओ पंचायत को जिम्मेदारी दी गयी है।
स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग द्वारा समस्त ब्लाको एवं ग्रामों में आशा,आंगनवाडी कार्य कत्रियों द्वारा पोस्टर,पम्पलेट्स वितरित कर एवं 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जिन घरों में मिलते है। उन घरों पर संचारी रोगों से बचाव का स्टीकर लगाया जायेगा। साथ ही प्रत्येक घर पर जा कर मच्छर पनपने की परिस्थितियों को नष्ट करने व मच्छरों बचाव के विषय में जानकारी दी जायेगी। कुपोषित बच्चों का चिन्हिीकरण कर पुष्टाहार उपलब्ध कराया जायेगा। घर घर भ्रमण के दौरान आशा आंगनवाडी द्वारा बुखार के रोगियों की सूची,खाॅसी जुकाम के रोगियों की सूची, क्षय रोग ग्रसित लक्षणों वाल व्यक्तियो की सूची जाॅच हेतु तैयार कर यूडीएसपी पोर्टल पर अपलोड करेगी एवं समस्त जनमानस को बुखार होने पर 108 एम्बुलेन्स केा प्रयोग के विषय में लोगों को जानकारी दी जायेगी। दस्त के रोगी मिलने पर ओआरएस,जिंक की टैबलेट उपलब्ध करायी जायेगी। नगर विकास विभाग द्वारा नगर पालिका व नगर पंचायतों द्वारा नगरीय क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई का कार्य,कूडा निस्तारण, नालियों की सफाई, मच्छर से बचाव हेतु फाॅगिंग एवं नालियों में लार्वा निरोधक दवा का छिडकाव किया जायेगा। कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा समस्त ग्रामों में सुअर पालकों को संचारी रोगों से बचाव के विषय में संवेदीकरण किया जायेगग साथ ही जनसमुदाय को चूहा, छछूंदर सें फैलने वाले रोग स्क्रब टाइफस के बारे में जागरूक किया जायेगा। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की माॅनीटरिंग हेतु जनपद स्तर से समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मलेरिया फाइलेरिया निरीक्षकों को पर्यवेक्षण कार्य हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विजेन्द्र सिंह,समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एस0एम0ओ0 डब्ल्यू0एच0ओ0, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती पूजा अहिरवार, जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार, प्रदीप कुमार, सहायक मलेरिया अधिकारी विजय बहादुर,शिक्षा विभाग,आई0सी0डी0एस0,नगर विकास विभाग,पशुपालन विभाग,कृषि विभाग,जल संस्थान विभाग के विभागाध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों तथा खण्ड विकास अधिकारियों अधीक्षक/ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई