आजमगढ़-लगन के साथ पढ़ाई कर खुद के साथ समाज का नाम करें रोशन-रामपाल

SHARE:

अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा के प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां नवचयनित युवाओं सहित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के तत्वाधान में प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह नेहरू हाल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति,राष्ट्रीय संरक्षक चुन्नीलाल प्रजापति,प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर महापुरुषों,महात्मा संतराम बीए,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्म श्री राष्ट्र भक्त रतनप्पा कुम्भार , नन्हा,सरफरोज वीर बालक शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह के अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व परिवहन आयुक्त चुन्नीलाल प्रजापति,मुख्य अतिथि अपर जिला जज कमलापति प्रजापति रहे।सम्मान समारोह का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मंगेश प्रजापति,प्रदेश महामंत्री अंबिका प्रजापति ने किया। प्रजापति प्रतिभा सम्मान में आए हुए सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन कर सम्मानित किया गया। इस दौरान नवचयनित आईएएस,पीसीएस डॉक्टर,इंजीनियर,शिक्षक पुलिस कांस्टेबिल सहित दो सौ से अधिक हाईस्कूल और इंटरमीडियट की छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उनके अभिभावकों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चियों द्वारा योग के माध्यम से शारीरिक शिक्षा और संस्कार निर्माण कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिला जज कमलापति प्रजापति द्वारा बच्चों और अभिभावकों विस्तृत रूप जानकारी देने के साथ बताया कि शिक्षा ही हमारे जीवन का आधार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम रामपाल प्रजापति ने सम्मान समारोह में उपस्थित जनसमुदाय छात्र,छात्राओं,अभिभावक संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि संगठन के मुख्य उद्देश्य पर सकारात्मक तरीके से लगातार कई वर्षों से चल रहे मिशन अभियान के क्रम में शामिल शिक्षा प्रथम उद्देश्य में आजमगढ़,गाजीपुर से की गई ऐतिहासिक पहल से अच्छे परिणाम आने शुरू हो चुके है। एस के पी इंटर कॉलेज मैदान का ऐतिहासिक जनजागरण महारेली से निश्चय ही संगठन के प्रति समाज के युवाओं, छात्र, छात्राओ, अभिभावक,समाजसेवियों बुद्धजीवियों व्यापारियों अधिकारियों के मन मे विश्वास जगा है। संगठन द्वारा समाज में हो रहे अन्याय अत्याचार उत्पीड़न आदि जघन्य घटनाओं में संगठन के साथियों का पहुंचना उनका दुख दर्द जानना मदद करना संगठन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। मिशन अभियान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विधान सभा चुनाव में समाज के लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया जाता है। क्योंकि शिक्षा और राजनीति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका हो राजनेतिक भागीदारी सामाजिक हिस्सेदारी नहीं मिली। समाज हमारा हमेशा उपेक्षा का शिकार होता रहा है। हमेशा प्रजापति को राजनेतिक दलों ने वोट के समय झूठे वादे करके सत्ता हासिल करने बाद धोखा दिया है। अब हमें अपने आप में संगठित होने की जरूरत है शिक्षित होने की जरूरत शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा तो आओ हम सब मिलकर करे विचार संगठित होकर ले अधिकार। हम सबको एक परिवार की तरह समाज को भी अपना परिवार समझते हुए तन का सहयोग मन का सहयोग धन का सहयोग देकर समाज के विकास और प्रगति के लिए मिलकर काम करे। राजनेतिक दलों द्वारा अनदेखी किए जाने पर समय आने पर सबक भी सिखाए। क्योंकि मुर्दा कौम कभी अपना सम्मान नहीं पाती, जिंदा कौम इंतजार नहीं करती। सामाजिक आजादी का आंदोलन हमारे महापुरुषों ने चलाया है। उसे आगे बढ़ाने में संगठन अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम आपके साथ खड़ा है। मदद करे और जुड़े । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चुन्नीलाल प्रजापति ने कहा हर परिवार से एक व्यक्ति राजनीति करो और चुनाव लड़ो लोकतंत्र वोट की ताकत दुधारू तलवार है। जिससे आप शक्तिशाली और सम्मान हासिल कर लेंगे। मुख्य वक्ता के रूप डा रामकोमल प्रजापति,प्रोफेसर राधेश्याम प्रजापति,डा माताप्रसाद प्रजापति, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ सुरजीत प्रजापति, राष्ट्रीय महामंत्री लालचंद्र प्रजापति,डा गंगाराम चक्रवर्ती, राष्ट्रीय महामंत्री रामशंकर उर्फ बबलू प्रजापति जगदीश प्रजापति,इंजी नरेंद्र कुमार प्रजापति,प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ जयनाथ प्रजापति,डा ज्वाला प्रसाद,पृथ्वीनाथ प्रजापति,डा ब्रजेश प्रजापति,जिलाध्यक्ष राम अवध प्रजापति,सत्यम प्रजापति पत्रकार आदि ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सफल नेतृत्व आयोजक प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति,प्रदेश उपाध्यक्ष मंगेश प्रजापति,प्रदेश महामंत्री अंबिका प्रजापति,जिलाध्यक्ष राम अवध प्रजापति,एड जिला महामंत्री मूलचंद,जिला कोषाध्यक्ष इंद्रासन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष जयराम प्रजापति, चंद्रबली प्रजापति, प्रदेश महिला मोर्चा प्रजापति मीरा वर्मा, सविता प्रजापति,संगीता प्रजापति, सामाजिक गीत गायक लक्ष्मण प्रजापति, योगेन्द्र प्रजापति,कई जनपदों के पदाधिकारी तथा समाज के लोग मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई