बाँदा-जनपद में तैनात निरीक्षक की अचानक बिगड़ी तबियत,इलाज के दौरान हुई मौत

SHARE:

बीमारी के चलते अचानक निरीक्षक की हालत बिगड़ गई। जिन्हें उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जनपद के अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक संजय कुमार शर्मा की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। निरीक्षक संजय कुमार शर्मा मूल रुप से गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले थे और वह वर्ष 2005 में उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। अपने सेवाकाल के दौरान विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए वर्ष 2018 में पदोन्नति प्राप्त कर निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे। पुलिस लाइन में दिवंगत निरीक्षक को शोक परेड में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सलामी दी गई। पुलिस परिवार द्वारा दिवंगत निरीक्षक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया। आयोजित शोक परेड में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल,अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स मेविस टॉक,क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बेलास यादव सहित पुलिस परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिवंगत निरीक्षक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उन्हें शोक सलामी दी गई।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा दिवंगत निरीक्षक के परिजनों को दुःख की घड़ी में ढ़ांढ़स बंधाते हुए सात्वना दी गई। साथ ही परिवार को हर सम्भव मदद् का आश्वासन दिया। एसपी ने अश्वस्त किया की दुःख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई