बाँदा-तमंचे के साथ पकड़ा गया चोर,चोरी की डीजे मशीन हुई बरामद

SHARE:

विगत दिनों चोरी हुई डीजे मशीन को बरामद करते हुए पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा है। जिसके कब्जे तमंचा भी बरामद हुआ है।
थाना बिसण्डा क्षेत्र के अमवा के रहने वाले रमजान पुत्र लिझुवा की विगत 20 जून की रात अपने चचेरे भाई के साथ डीजे के बगल में सोया था। तभी गांव का बबलू पुत्र जामीद भी आकर वहीं पर सो गया। जब नींद खुली तो उक्त बबलू वहां नहीं था तथा डीजे की मशीन भी गायब थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार की रात थाना बिसण्डा पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति कुछ सामान लेकर अतर्रा रोड नहर पुलिया के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए उक्त व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा। पूंछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम बबलू पुत्र जामीद निवासी अमवा थाना बिसंडा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। साथ ही मौके से चोरी की गई डीजे मशीन भी बरामद हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चन्द्र प्रकाश तिवारी थानाध्यक्ष बिसंडा,अनुराग पाण्डेय चौकी प्रभारी सिंहपुर,आरक्षी अजय यादव,आदर्श यादव शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई