मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के 2 वर्ष पूरे होने पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सीय टीम द्वारा परीक्षण के बाद मरीज का उपचार किया गया। सुबह से लेकर शाम तक शिविर में उपचार के लिए मरीजों की होड़ लगी रही।
शहर के रोडवेज स्थित डॉ नरेंद्र गुप्ता मल्टी स्पेशलिटी के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ नरेंद्र गुप्ता,डॉ मृगांक गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पल्लवी कौशल गुप्ता कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शाश्वत गुप्ता,डॉ तनवांगनी,डॉ रिची गुप्ता फिजिशियन,डॉ अविनाश चंद्र मिश्रा यूरो सर्जन के अलावा डॉक्टर मोहित कुमार आयुर्वेदिक सर्जन ने मरीज का परीक्षण के बाद उपचार किया। शिविर में 223 मरीजो का पंजीयन किया गया। जिनका स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उपचार किया गया। अस्पताल के प्रोपराइटर डॉ नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि मरीज को और भी बेहतर सुविधाये देने के साथ अस्पताल में बेहतर उपचार की व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाएगी। ताकि किसी भी मरीज को बाहर जाने के लिए विवश न होना पड़े। गौरतलब हो बाल रोग विशेषज्ञ डॉ नरेंद्र गुप्ता की जाने-माने डॉक्टरो में गिनती होती है। उनके पास अच्छा खासा अनुभव है। जिसको लेकर मरीज भी उनसे बेहद संतुष्ट रहते हैं।