हार्ट अटैक से अपर सांख्यिकीय अधिकारी की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद बाँदा के कोतवाली नगर क्षेत्र के गायत्री नगर मोहल्ला निवासी बृजमोहन राय उम्र 54 पुत्र कोदा महोबा में अपर सांख्यिकीय अधिकारी के पद पर तैनात था। बताया गया कि शनिवार की शाम अचानक उसे दिल का दौरा पड़ गया। उसके सीने मे आचानक तेज दर्द होने लगा। घरवालों ने तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। घरवालो ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।