हापुड़-पत्नी से मिलने ससुराल आया युवक नाबालिग साली को लेकर हुआ फरार

SHARE:

पत्नी से मिलने ससुराल आया युवक अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया। किशोरी के पिता ने आरोपी दामाद के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
यूपी के हापुड़ स्थित पहासू थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी के प्रसाद ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी बड़ी बेटी लक्ष्मी की शादी पांच साल पहले नरौरा थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी विकास के साथ हुई थी। शादी के बाद से सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जानकारी नहीं कि कब उनकी 14 वर्षीय छोटी बेटी और दामाद विकास के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। गर्मी की छुट्टी में उनकी बड़ी बेटी लक्ष्मी बच्चों के साथ मायके में रहने आई थी। गुरुवार को उनका दामाद विकास बेटी लक्ष्मी से मिलने आया था। तभी बाजार जाने के बहाने उनकी छोटी बेटी को अपने साथ ले गया। शाम तक वापस नहीं लौटे तो पीड़ित ने विकास को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने विकास के पिता मनोहर को फोन किया और जानकारी ली, लेकिन वह वहां पर भी नहीं था। पीड़ित ने मनोहर से बेटी को ले जाने की शिकायत की तो उन्होंने उल्टा उनको ही सुना दिया। इसके बाद शुक्रवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी विकास के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी युवक व किशोरी की तलाश की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई