बाँदा-अनियंत्रित होकर लोडर पलटा,मजदूर की मौत

SHARE:

अचानक कमानी के टूटने से लीडर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार मजदूर की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी आरिफ खान 42 पुत्र अशरफ खान मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की सुबह वह फतेहपुर से मजदूरी करने के बाद लोडर में बैठकर गांव आ रहा था। तभी बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव के पास लोडर की अचानक कमानी टूट गई। जिससे लोडर आनियंत्रित होकर पलट गया। जिस पर आरिफ लोडर के नीचे दब गया। दुर्घटना के बाद आस पास के लोग दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। तत्काल उसे नजदीक के अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद मृतक के परिवार में हाहाकार मचा हुआ है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment