हरियाणा-मिलने की बात तो दूर सम्पर्क करने भी अदालत ने लगाई रोक

SHARE:

मिलने की बात तो दूर, वीर साहू पत्नी सपना चौधरी से सम्पर्क भी भी नहीं कर सकते। कोर्ट ने आदेश सुनाते हुए अग्रिम तारीख नियत की है।
हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी से विवाद की खबरों और कोर्ट के आदेश के बाद पति वीर साहू ने रील पोस्ट की है। इसमें उनके सिर पर एक व्यक्ति पगड़ी बांध रहा है और वह मुस्कुरा रहे हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक में नुसरत फतेह अली खां की गजल आंख उठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली चल रही है। गायिका सपना चौधरी और वीर साहू के रिश्तों में आई दरार के बाद सपना के सास-ससुर ने पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने पारिवारिक विवाद और कोर्ट केस को लेकर मीडिया या जनता के सामने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी। हांसी के गांव मदनहेड़ी से ताल्लुक रखने वाले वीर गानों, देसी लाइफस्टाइल और बेबाक बयानों के वीडियो व पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा करते रहते हैं। गायिका सपना चौधरी के पति वीर साहू अब सपना से न तो मिल सकेंगे और न उनसे संपर्क कर सकेंगे। द्वारका कोर्ट की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट निधि सिंह की अदालत ने सपना की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया। सपना ने याचिका दायर कर अपनी फिल्म की रिलीज को देखते हुए व्यक्तिगत सुरक्षा व पेशेवर प्रतिबद्धताओं में किसी भी प्रकार की बाधा की आशंका जताई थी। इस पर कोर्ट ने घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम के तहत दायर मामले में अंतरिम राहत देते हुए उनके पति पर प्रतिबंध लगाए। अदालत के कहा कि प्रतिवादी (सपना चौधरी के पति) को अगली सुनवाई तक याचिकाकर्ता के पास किसी भी तरह से पहुंचने से रोका जाता है। वह याचिकाकर्ता से किसी भी तरीके से संपर्क नहीं करेगा, उनके निवास स्थान या कार्यस्थल पर नहीं जाएगा और न ही घरेलू हिंसा का कृत्य करेगा। सपना चौधरी की याचिका में उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा और फिल्म की रिलीज से जुड़ी चिंताओं को प्रमुखता दी गई थी।
वकील ने दी दलील
सपना चौधरी के वकील ने अदालत के समक्ष दलील दी कि यदि तुरंत राहत नहीं दी गई, तो उनकी मुवक्किल को कभी न ठीक होने वाला नुकसान हो सकता है। इससे उनकी गरिमा और सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ने के साथ-साथ उनके प्रोफेशनल कामों में भी बाधा आ सकती है, जिसमें आगामी फिल्म प्रीमियर में उनकी उपस्थिति भी शामिल है। याचिका, हलफनामे और अदालत में पेश किए गए सबूतों, जिनमें कथित चोटों की तस्वीरें और इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण शामिल हैं, का गहनता से अवलोकन करने के बाद, अदालत ने प्रथम दृष्टया समन जारी करने और अंतरिम राहत प्रदान करने के लिए पर्याप्त आधार पाया। अदालत ने मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रोटेक्शन ऑफिसर और संबंधित स्थानीय पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) को निर्देश दिया है कि वे अदालत के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें और याचिकाकर्ता को आवश्यक सहायता प्रदान करें। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने पति वीर पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ससुराल छोड़ दिया है। सपना ने 2020 में वीर साहू से लव मैरिज की थी। इस महत्वपूर्ण मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 25 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। इस तारीख तक मामले की अगली कार्यवाही तय की जाएगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment