ई-रिक्शा तथा बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। जिस पर युवक झुलस गया।
हमीरपुर जनपद के मुस्करा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में बाइक के नीचे दबे होने के कारण युवक गोविंदा गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां पर उसका उपचार जारी है।