बाँदा-माँ से झगड़कर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

SHARE:

रुपए के विवाद में मां से हुई कहासुनी के बाद युवक ने टी शर्ट से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के नगला पुरवा गांव निवासी सुलखान सिंह 21 पुत्र रामबाबू राजपूत ने मंगलवार की दोपहर खेत पर लगे महुआ के पेड़ पर शर्ट के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने शव लटका देखा तब परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता रामबाबू ने बताया कि सुलखान को मां ने 1500 बाजार से सामान की खरीदारी करने के लिए दिया था। उसने 1000 रुपये खर्च कर लिए थे। 500 सौ रुपये उसने मां राजकली को नहीं दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के बाद सुल्तान घर से चला गया और उसने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई