बाँदा-क्राइम बैठक में एसपी ने ली मातहतों की क्लास,दिए निर्देश

SHARE:

घटित घटनाओं के खुलासा करने के साथ क्राइम कंट्रोल किये जाने के प्रयास करें।क्राइम बैठक में एसपी ने थानाध्यक्षों को हिस्ट्रीशीटर,ईनामिया,टॉप टेन अपराधियों की गिरफ्तारी किए जाने के साथ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा अवैध शस्त्रों का निर्माण संग्रहण व बिक्री करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के आवास,भोजन,स्वास्थ्य, अवकाश एवं अन्य व्यक्तिगत तथा विभागीय कार्यों से संबंधित समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया।सैनिक सम्मेलन के पश्चात एसपी ने जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने जनपद में अपराधों की रोकथाम व शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि आने वाले त्यौहारों के दृष्टिगत भीड़भाड़ वाले स्थानों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया जाए। साथ ही इन स्थानों पर बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों को भी लगाया जाए। कुछ पुलिस बल सादे वस्त्रों में विभिन्न स्थानों पर भ्रमणशील रहें। इसके साथ ही एंटी रोमियो स्क्वायड तथा मिशन शक्ति मोबाइल टीम लगातार ऐसे स्थलों पर भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाए रखें। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि हिस्ट्रीशीटर,ईनामिया,टॉप टेन अपराधियों,अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा अवैध शस्त्रों का निर्माण संग्रहण व बिक्री करने वाले अपराधियों पर त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अपने-अपने कार्यालयों एवं थानों पर नियमित एवं प्रभावी जनसुनवाई सुनिश्चित करें तथा आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुन उनका त्वरित निस्तारण किया जाये। अपराध की रोकथाम में पैदल गश्त की भूमिका पर जोर देते हुए निर्देशित किया किया सभी भीड़-भाड़ वाले तथा संवेदनशील स्थानों पर नियमित पैदल गस्त करें। साथ ही रात्रि गश्त पार्टी को भी प्रभावी तरीके से क्रियाशील करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,सहायक एसपी मेविस टॉक,सीओ सदर सौरभ सिंह,नरैनी प्रवीण कुमार,अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह,बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी सहित जनपद के अधिकारी थाना/शाखा प्रभारी मौजूद रहे ।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment