पूर्व आईपीएस अफसर तथा तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस घटनाक्रम के साथ ही अन्नामलाई के राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को और बल मिला है। सिंघम नाम से जाने जाते हैं अन्नामलाई
पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई, जिन्हें उनके समर्थक सिंघम के नाम से जानते हैं, ने 2020 में भाजपा का दामन थामा था। इसके एक वर्ष बाद उन्हें तमिलनाडु भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। हाल ही में उनकी दिल्ली यात्रा और भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।