नहाते समय युवक नदी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के मजरा रघुवंशी डेरा निवासी सागर निषाद 35 पुत्र जियालाल बुधवार की सुबह पड़ोस के दो युवको के साथ केन नदी के अछरौड़ घाट नहाने गया था। तभी नहाते समय अचानक पैर फिसल जाने से सागर गहरे पानी में समा गया। साथियो ने देखा तब उन्होंने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका पता नही चला। घर पहुंचे साथियो ने मामले की जानकारी परिजनो को दी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घरवालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोता खोरो के मदद से सागर की खोजबीन कराई। शाम पांच बजे के लगभग उसका शव पानी बाहर निकाला गया। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पति वियोग में पत्नी मनोरमा रो रोकर बेहाल है। मृतक अपने पिता की एकलौती संतान था। घटना के सम्बंध में थानाध्यक्ष मटौध दीपेद्र सिंह का कहना है कि वह मछली का शिकार कर रहा था। तभी नदी में डूबने से उसकी मौत गई।