बाँदा-तमंचा लेकर गांव में घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

SHARE:

तमंचा लेकर घूमना युवक को महंगा पड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोच लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि रविवार की देर रात थाना तिन्दवारी पुलिस गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सेमरी रोड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा उससे वहां घूमने का कारण पूछे जाने पर वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ दबोच लिया। पूंछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम राहुल पुत्र रामरूप निवासी सेमरी थाना तिंदवारी बताया।तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी कुरसेजा सृष्टि नगायच,उप निरीक्षक फूलसिंह,आरक्षी शमशेर बहादुर,ज्योति शुक्ला शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई