बाँदा-जिला अस्पताल से चोरी हुआ रिक्शा,6 घण्टे के भीतर पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार

SHARE:

जिला अस्पताल से चोरी हुए ई रिक्शा को बरामद करते हुए पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि शनिवार को थाना कोतवाली देहात के ग्राम गुरेह के रहने वाले दीपक पुत्र महावीर अपनी पत्नी का इलाज करवाने जिला अस्पताल आया था। रिक्शा खड़ा करने के बाद वह उपचार कराने चला गया। इलाज करवाने के बाद जब वह वापस आया। तो उसे रिक्शा गायब मिला। जिस पर सूचना उसने पुलिस को दी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी पलाश बंसल ने रिक्शा बरामद करने के साथ चोर को पकड़ने के निर्देश दिए। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया। तथा मौके पर जाकर आस पास के लोगों से पूछताछ करते हुए एवं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए सीसीटीवी कैमरे व अन्य तकनीकि साक्ष्यों की मदद से देर रात्रि सूचना के 06 घण्टे के भीतर अभियुक्त हाशिम भाई पुत्र शकूर खान निवासी खुटला थाना कोतवाली नगर की पहचान करते हुए उसे रेलवे मालगोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा भी बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी जिला अस्पताल रामू सिंह,आरक्षी भैयाराम,शैलेन्द्र कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment