बाँदा-पुलिस के हत्थे चढ़े अंतर्जनपदीय दो गांजा तस्कर

SHARE:

गांजा के साथ पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय तस्करों को पकड़ा है। जिनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।
एसपी पलाश बंसल के निर्देशन पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अलग-अलग दो स्थानों से अवैध गांजे की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि गुरुवार की देर रात थाना कोतवाली नगर पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि गांजा के साथ दो तस्कर मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने राधेश्याम पुत्र बाबू निवासी खजरिया नेवादा थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर को 02 किलो 80 ग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ महोबा रोड मवई बाईपास चौराहे से तथा रवि कुमार पुत्र अजयपाल निवासी नगला मांझ थाना कुरावली जनपद मैनपुरी 02 किलोग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ छोटा बाईपास तिराहा शुकुल कुआं से गिरफ्तार किया है। बताया कि अभियुक्त बाहर से गांजा लाकर जनपद में सप्लाई करते थे।गिरफ्तार करने वाली टीम में सिविल लाइन चौकी प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी,उप निरीक्षक दीपक कुमार चौधरी,आरक्षी अजय यादव,भागचन्द्र,नितेन्द्र कुमार,विष्णु गुप्ता शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment