बाँदा-इंसीनरेटर मशीन से भस्म किया गया 60 किलो से अधिक मादक पदार्थ

SHARE:

ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने इंसीनरेटर मशीन से 60.19 किलोग्राम मादक पदार्थ (सूखा गांजा,स्मैक आदि) को नष्ट कराया है। उपरोक्त माल जनपद के विभिन्न थानों से बरामद किया गया था।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा एनडीपीएस एक्ट तहत अभियोगों में बरामद मादक पदार्थों के विनष्टीकरण/निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन दहन” के क्रम में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर की मौजूदगी में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के कुल 36 अभियोगों से सम्बन्धित कुल 60.19 किलोग्राम बरामद मादक पदार्थों जिसमें सूखा गांजा- 53.9 किलोग्राम,स्मैक- 40 ग्राम,नशीला पाउडर/गोली 6.25 किलोग्राम को इंसीनरेटर मशीन (भस्मक भट्ठी) में जलाकर नियमानुसार नष्ट कराया गया। जिनमें थाना कोतवाली देहात के 10,तिन्दवारी के 04,चिल्ला के 01,बबेरू के 09,बिसण्डा के 05 व कमासिन के 07 एनडीपीएस एक्ट के अभियोग का माल जलाकर नष्ट कराया गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई