बाँदा-अब कागजों तक सीमित नहीं रहेंगे मॉडल तालाब व गांव

SHARE:

कमियों को दूर करते हुए डीएम ने 7 दिन के भीतर आरआरसी केन्द्रों को संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने पर डीएम ने कार्यवाही की चेतावनी दी है।
जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत राज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने आरआरसी केन्द्रों का संचालन 7 दिनों के अन्दर कमियों को दूर करते हुए संचालित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने आरआरसी सेन्टर का एप्रोच रोड,ई रिक्शा की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थायें दुरस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने एफएसटीपी के निर्माण हेतु एक एकड की भूमि चिन्हित किये जाने तथा प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेन्ट यूनिट में बीडिंग,सीडिंग के कार्य को कराये जाने हेतु हरदौली में निर्माणाधीन यूनिट को शीघ्र संचालित करने के निर्देश दिये। माॅडल गाॅवों में शौचालय का वेरीफिकेशन कराये जाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये। डीएम ने माॅडल गाॅवों के तालाबों के सफाई एवं अन्य कार्यों को शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। कार्य में कमी पाये जाने पर एडीओ पंचायत महुआ का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त सामुदायिक शौचालयों की कमियों का दुरूस्त करते हुए स्वच्छ एवं एक सप्ताह में संचालित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सामुदायिक शौचालयों में कार्यरत कर्मियों का ग्राम पंचायत से शीघ्र भुगतान किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने हर विधानसभा में एक उत्सव भवन का निर्माण किये जाने हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने गोवर्धन योजना के अन्तर्गत गोबर गैस से निकलने वाली गैस से आटा चक्की संचालित किये जाने के लिए उन्होंने आटा चक्की को तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम पंचायतोें में समुचित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने गाॅवों में जल भराव न हो इसलिए नाले/नालियों की सफाई एवं निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारियों को दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय,पीडी डीआरडीए,जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment