बाल अपराधों को रोकने के लिए विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही यात्रियों को जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना एएचटीयू,एसजेपीयू,चाइल्ड हेल्पलाइन,जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया।अभियान के दौरान यात्रियों को मानव तस्करी,बाल श्रम,बाल भिक्षावृत्ति व बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों को पंपलेट वितरित कर उन्हें मानव तस्करी के विरुद्ध पुलिस का सहयोग करने की सलाह दी गई। रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को बच्चा चोरी,मानव तस्करी एवं ज़हरखुरानी जैसे अपराधों के संबंध में सतर्क किया गया। साथ ही टीम ने सफर के दौरान बच्चों को अपने परिजनों के साथ रहने की सलाह दी गई। साथ ही कहा कि छोटे बच्चों पर यात्रा के दौरान विशेष नजर रखें। यात्रा के दौरान अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या सामान नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। इस दौरान एसजेपीयू निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह,महिला आरक्षी स्वेतलाना मौर्य,
थाना एएचटीयू से आरक्षी प्रशांत यादव,महिला आरक्षी सरला मौर्य, आरपीएफ निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी,एएसआई विनय कुमार,शेरे आलम एवं निधि आदि मौजूद रहे।