आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या करने के एक दिन पहले आरोपी राहुल ने दोश्त की पत्नी के साथ जबरिंया दुष्कर्म किया था। जिसका मुकदमा भी दर्ज है।
राजस्थान के अलवर में राहुल मीणा पर 21 अप्रैल की रात अपने पड़ोसी और दोस्त की पत्नी से जबरन दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने रोते हुए अपने पति को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी आधी रात घर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी में जाने की जिद के बाद लौटने का आरोप
पीड़िता के पति ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपने दोस्त के साथ एक विवाह समारोह में कन्यादान करने जा रहा था। रास्ते में राहुल मीणा मिला और उसने साथ चलने की जिद की। शादी में पहुंचने के बाद आरोपी ने वापस घर छोड़ने का दबाव बनाया, लेकिन पति ने खाना खाकर लौटने की बात कहकर मना कर दिया। इसके बाद आरोपी अकेले ही गांव लौट आया। आरोप है कि वह सीधे अपने दोस्त के घर पहुंचा और कुंडी खटखटाई। पति समझकर पीड़िता ने दरवाजा खोल दिया। पीड़िता के अनुसार, रात करीब 10 बजे राहुल मीणा ने कहा कि उसका पति बाहर बुला रहा है। जैसे ही महिला बाहर आई, आरोपी ने उसे पकड़ लिया और दूसरे कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां उसने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के समय पीड़िता के दो बच्चे घर में सो रहे थे। वारदात के बाद आरोपी के जाने पर पीड़िता ने अपने पति को फोन किया और रोते हुए कहा कि राहुल आया था और उसने मेरे साथ बहुत बुरा काम किया है। पुलिस की जांच में हुआ खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया है कि अलवर की घटना के बाद आरोपी दिल्ली पहुंचा, जहां उसने एक IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी परिचितों और भरोसे का फायदा उठाकर घटनाओं को अंजाम देता था। फिलहाल दोनों मामलों की जांच अलग-अलग स्तर पर जारी है।