चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘वह झालमुड़ी का वादा कर रहे हैं, लेकिन मैं आपको भेलपुरी खिलाऊंगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बौबाजार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘वे झालमुड़ी का वादा कर रहे हैं, लेकिन मैं आपको भेलपुरी खिलाऊंगी।’ उन्होंने आरोप लगाया कि झारग्राम में प्रधानमंत्री के झालमुड़ी खाने का कार्यक्रम पहले से तैयार किया गया था। पीएम मोदी के झालमुड़ी खाने के वीडियो पर ममता बनर्जी ने उठाए सवाल
ममता बनर्जी ने दावा किया कि दुकान पर पहले से सीसीटीवी और टीवी कैमरे लगाए गए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘सुरक्षा के नाम पर झालमुड़ी घर से बनाकर लाई गई थी और दुकानदार को सिर्फ 10 रुपये दिए गए।’ भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘वे कहते हैं कि जीतने पर झालमुड़ी खाएंगे, लेकिन मैं कहती हूं कि दिल्ली से आपको भेलपुरी खिलाऊंगी। चुनाव जीतने के लिए झालमुड़ी दिखा रहे हैं।’ मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘हम तीखी झालमुड़ी के आदी हैं, लेकिन क्या आपने कभी मछली और चिकन करी खाई है? मैं आपका ढोकला खाती हूं, डोसा खाती हूं, लिट्टी, ठेकुआ और सत्तू भी खाती हूं। ईद पर सेवइयां और हलवा भी खाती हूं, मुझे धर्म मत सिखाइए।’