बाँदा-साक्ष्य के अभाव में अपराधी किसी भी हालत में मुकदमे से न होने पाए बरी

SHARE:

किसी भी दशा में अपराधी साक्ष्य के अभाव में बरी न होने पाए। मुकदमो में पैरवी कराते ज्यादा से ज्यादा अपराधियों को सजा दिलाये। जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके। उपरोक्त निर्देश जिलाधिकारी ने आयोजित अभियोजन की बैठक में दिए।
जिलाधिकारी जेo रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्य की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जे रीभा ने अभियोजन अधिकारियों एवं शासकीय अधिवक्ताओं अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए तथा प्रभावी प्रक्रिया/ पैरवी करते हुए उनको सजा दिलाई जाए। उन्होंने महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने के संबंध में पुलिस एवं अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने निर्देश दिए की वाद में किसी भी दिशा में गवाह टूटने ना पाए तथा उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कर सजा दिलाई जाए। कहा कि साक्ष्य के अभाव में कोई भी अपराधी मुकदमो से बरी न होने पाए। इसलिए मुकदमों में समय से गवाही कराते हुए अपराधियों को सजा दिलाये। जिससे पीड़ितो को न्याय मिल सके। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को कुमार धर्मेंद्र एवं जस्ट अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment