उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चयनित छात्रों का आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा में इंटरमीडिएट शिक्षा प्राप्त कर चुके अभिषेक वर्मा पुत्र गया प्रसाद वर्मा, निवासी ग्राम पंचायत सीकरी,पोस्ट-मुसीवा जिला बांदा के पिता किसान है। अभिषेक ने इंटरमीडिएट परीक्षा सन 2018 में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की एवं मुहम्मद तौसीफ अहमद पुत्र छोटे राइन उर्फ काका टायर वाले, निवासी- ईदगाह रोड, अलीगंज,बांदा ने इंटरमीडिएट परीक्षा सन 2014 में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की किया था। दोनों छात्र वाणिज्य कर अधिकारी के रूप में चयनित हुए जिनका शनिवार को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडे के द्वारा दोनों चयनित वाणिज्य कर अधिकारियों को स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र, माल्यार्पण एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। विद्यालय के अध्यक्ष हर विलास गुप्ता एवं प्रबंधक प्रशांत शर्मा तथा नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू के द्वारा भी चयनित अधिकारियों को सम्मानित किया गया। अभिषेक एवं तौसीफ ने अपने प्रतियोगी परीक्षा के दौरान सफलता अर्जित करने की कहानी बताई। विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।