केन बेतवा लिंक परियोजना की मुख्य केन नहर के निर्माणाधीन कार्य का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी जे0रीभा ने शनिवार केन बेतवा लिंक परियोजना की मुख्य केन नहर के निर्माणाधीन कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने केन मुख्य नहर में किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ तेज गति से पूर्ण किया जाए। उन्होंने नहर के ऊपर निर्माणाधीन पुल/रपटों का निरीक्षण किया एवं निर्माणाधीन सामग्री को चेक करते हुए निर्माण कार्य को समय से गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। डीएम जे रीभा ने कहा कि कार्य मे लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।