किसी बात को लेकर फोन मंगेतर से हुए विवाद के बाद युवती ने फांसी पुलिस ने युवती के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव निवासी 18 वर्षीय साधना पुत्री चद्रभान ने गुरूवार की शाम कमरे के अंदर पंखा के हुक पर साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। खेत से जब मां बसंतो लौटी। तब उसने देखा तो दरवाजे अंदर से बंद थे। दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई आहट नही मिली। किसी तरह दरवाजा खोल कर परिवारीजन अंदर पहुंचे। देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के ताऊ रामकिशोर ने बताया कि सोलह साल पहले चद्रभान घर से लापता हो गया था। तब से आज तक उसका कोई पता नही चला। बसंतो मजदूरी और किसानी करके अपने परिवार का खर्च चलाती है। साधना की शादी भी ओरहा गांव में तय हो गई थी। आर्थिक स्थित ठीक न होने पर समूह से विवाह करना था। लेकिन अभी तारीख नही मिल पाई है। रामकिशोर ने बताया कि साधना होने वाले मंगेतर से फोन पर बात चीत करती थी। आशंका है कि फोन पर बात चीत के दौरान दोनो में कहा सुनी हो गई। जिससे नाराज होकर उसने फांसी लगा ली है। इधर पुलिस ने मृतका के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है।