मथुरा में फरसे वाले बाबा की माैत के बाद हाईवे पर बवाल हो गया। गांव में बाबा का शव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए गोभक्तों की भारी उमड़ पड़ी। छाता-बरसाना मार्ग पर जाम जैसे हालात बन गए। गोभक्त प्रशासन से गिरफ्तार किए गए 40 गोभक्तों को छोड़ने और आरोपियों पर कार्रवाई के बाद ही अंत्येष्टि करने की मांग पर अड़ गए। माैके पर जिलाधिकारी पहुंच गए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका।
समाधि स्थल बनवाये जाने का डीएम ने किया ऐलान
डीएम ने कहा कि बाबा की गौशाला को सरकार की तरफ से हम सहायता देंगे। बाबा का जहां दाह संस्कार होगा, वहां समाधि स्थल बनवाया जाएगा। जिस चालक ने घटना की थी, उसकी अस्पताल में मौत हो गई है। जिन लोगों को जरूरी होगा, हम उनके लिए लाइसेंस देने पर विचार करेंगे। गौसेवक हमारे परिवार के हैं। हम उनके साथ है। जो निर्दोष हैं उन पर कोई केस या कार्रवाई नहीं होगी। एसएसपी ने कहा कि हम बाबा के नाम से ही यहां पर चौकी स्थापित करेंगे। कोई निर्दोष नहीं फंसेगा। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। उधर उनका पार्थिव शरीर अजनोक गोशाला पहुंचने पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छाता-बरसाना मार्ग पर जाम जैसे हालात बन गए, जहां दूर-दूर से गोभक्त अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। यहां भी तकरार के हालात बन गए। गोभक्त प्रशासन से गिरफ्तार किए गए 40 गोभक्तों को छोड़ने और आरोपियों पर कार्रवाई के बाद ही अंत्येष्टि करने की मांग पर अड़े हैं। माैके पर एसएसपी और जिलाधिकारी पहुंच गए हैं। लोगों से बातचीत की जा रही है। प्रशासन का बयान,हादसे में गई जान
प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घने कोहरे के कारण, पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के एक तार से भरे ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में फरसा वाले बाबा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ट्रक चालक घायल बताया जा रहा है और ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सीएम योगी बोले आरोपियों पर होगी कड़ी कार्यवाही
मथुरा में गौ रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद बवाल मच गया। आरोप लगाया गया कि गोतस्करों ने उन्हें ट्रक से कुचलकर मार दिया। अब इस मामले में सीएम योगी ने सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को कड़ा एक्शन लेने का निर्देश देते हुए कहा कि ‘ज़िम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो, आरोपियों को भी बख़्शा नहीं जाएगा’। उन पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।