बाँदा- अलग-अलग रियासतों को जोड़कर सरदार वल्लभभाई ने बनाया एक भारत

SHARE:

बल्लभभाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर शुक्रवार को महाराणा प्रताप चैराहे से सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्क ( आक्सीजन पार्क) तक रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

रन फाॅर यूनिटी में प्रशासनिक अधिकारियों,पुलिस विभाग,युवा कल्याण,एनसीसी,आईटीआई, खेल-कूद विभाग एवं राजकीय इण्टर काॅलेज के छात्रों द्वारा तिरंगा झण्डा लेकर देशभक्ति नारों के साथ प्रतिभाग किया। जिसमें आयुुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार,जिलाधिकारी जे0 रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बसंल ने महाराणा प्रताप चैराहे से रैली में प्रतिभाग किया। यह रन फाॅर यूनिटी दौड महाराणा प्रताप चैराहे से होते हुए जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बाबूलाल चैराहा होते हुए ऑक्सीजन पार्क पर समाप्त हुई।सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्क में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने 562 अलग-अलग रियासतों को जोडकर एक भारत बनाने का कार्य किया। उन्होंने देश की एकता एवं अखण्डता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। देश की आजादी के बाद प्रथम गृहमंत्री होने के साथ उन्होंने कई रियासतों को एकजुट करते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सरदार बल्लभ भाई पटेल किसान परिवार से थे। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के साथ देश को आजादी दिलाने में आजीवन लगे रहे। उन्हें लौह पुरूष भी कहा जाता है, इसके साथ ही उन्हें उनके कार्यों के लिए भारत रत्न से भी नवाजा गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। जिसमें उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच इसका संदेश फैलाने तथा देश की आन्तरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प दिलाने की शपथ दिलायी।
कार्यक्रम में विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने अखण्ड भारत बनाने का महत्वपूर्ण कार्य कई रियासतों को जोडकर किया। आज पूरे देश व प्रदेश में उनके जन्म दिवस के अवसर पर रन फाॅर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित कर उनके द्वारा देश हित में किये गये कार्यों को बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम सभी लोग दृढ संकल्प लें, जिससे भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन सके।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, राम नरायण द्विवेदी, राम किशोर साहू ने भी सम्बोधित करते हुए सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन आदर्श पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आयुक्त अजीत कुमार,डीआईजी राजेश एस,डीएम जे रीभा,एसपी पलाश बंसल,नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत,अयोध्या सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं प्रसाशनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई