बाँदा। पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज मैदान, बाँदा में मंगलवार शाम जिला कबड्डी एसोसिएशन बाँदा के तत्वावधान में प्रतिभावान खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए दीपावली का उल्लास भी खेल मैदान में साझा किया गया। सभी खिलाड़ियों ने मिलकर आतिशबाजी कर खेल भावना के साथ दीपावली मनाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत उपस्थित रहे। उन्होंने जनपद के होनहार खिलाड़ियों को साल, गिफ्ट और किट प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विशेष रूप से बाँदा जनपद की चार बालिका खिलाड़ी — जिया खान (कैप्टन एवं लेफ्ट रेडर), मानसी गुप्ता (राइट रेडर), खुशबू प्रजापति (लेफ्ट कॉर्नर) और रेशमा राजपूत (राइट कॉर्नर) — का सम्मान किया गया। ये चारों खिलाड़ी नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी विमेंस क्लस्टर कबड्डी प्रतियोगिता, जो कारगिल कैंपस, लद्दाख में 24 से 28 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगी, में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कार्यक्रम में समाजसेवी राजकुमार राज (पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बाँदा), अमित सेठ भोलू, चंदमौली भारद्वाज (डायरेक्टर, डीआर पब्लिक स्कूल), अंकित कुशवाहा (चेयरमैन, भागवत प्रसाद अकादमी), संतोष नायक, शिवकुमार गुप्ता, गजराज सिंह, इंद्रवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, ज्ञानचंद शुक्ला, हर्षित सिंह, मानस त्रिपाठी एवं अक्षय त्रिवेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इन सभी ने मिलकर जिले के अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों — प्रियंका यादव, अलशिफा, प्रियांशी गुप्ता, आदित्य कुमार, सुरेंद्र प्रजापति, शिवम यादव, रजनीश कुमार, अभिषेक गुप्ता, उदय सिंह, नंदकिशोर साहू, अरविंद, लवलेश कुमार, अतुल गुप्ता और शुभम सिंह — को भी सम्मानित किया।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल सिंह यादव ने सभी आगंतुकों का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया तथा खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।







