बाँदा-खाना बनाते समय जहरीले सांप ने काटा, महिला की मौत

SHARE:

खाना बनाते समय सामान उठाने के दौरान जहरीले सांप के काटने से 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हमीरपुर रेफर कर दिया। हमीरपुर ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कला गांव के हरबंस पुरवा निवासी अंजना (22) पत्नी राजा भैया निषाद मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान सामान उठाते समय जहरीले सर्प ने उसे काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जसपुरा अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हमीरपुर रेफर कर दिया। हमीरपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पति राजा भैया ने बताया कि उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले अंजना से हुई थी। अभी उनके कोई संतान नहीं है। वह बेंगलुरु में मजदूरी करता है। पत्नी को सर्पदंश की जानकारी मिलने पर वह वापस घर आया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। उसकी मां गुजरातिया, पिता बदलू और भाई खेत में तिल काटने गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को सहायता दिलाई जाएगी।
घटना के समय घर पर नहीं थे परिजन
महिला के सर्पदंश के समय उसके सास-ससुर और भाई खेत में तिल की कटाई करने गए थे। पति बेंगलुरु में मजदूरी करता था। तभी यह हादसा हो गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई