समाजवादी पार्टी की प्रेस वार्ता के दौरान शनिवार को नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। कुर्सी पर बैठने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और हाथापाई शुरू हो गई। हंगामे के चलते प्रेस वार्ता को बीच में रोकना पड़ा।
बताया गया कि सपा नेता अंशुमान सिंह के समर्थकों और पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी के बीच बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद शुरू हुआ। कहासुनी के दौरान मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी ने आरोप लगाया कि अंशुमान सिंह के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की और थप्पड़ मारा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग असलहों के साथ पहुंचे थे। दूसरी ओर अंशुमान सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए विवाद के लिए नगीना साहनी को जिम्मेदार बताया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं। कुछ इस तरह हुई विवाद की शुरुआत
प्रेस वार्ता में बैठने की व्यवस्था को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मारपीट का वीडियो आया सामने
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है।