महोबा-समाधान दिवस में 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

SHARE:

शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल ने पुलिस उपमहानिरीक्षक के साथ महोबा जनपद की तहसील चरखारी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया। आयुक्त ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान 15 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया गया।
आयुक्त अजीत कुमार ने वर्षा से हुई जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति का राजस्व टीम से तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमानुसार पात्र प्रभावितों को तीन दिन के भीतर क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाए। आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। आयुक्त अजीत कुमार ने गौशालाओं में गोवंश के लिए चारा, पानी और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। गांवों और नगरीय क्षेत्रों में नियमित स्वच्छता तथा जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने को कहा। जल जीवन मिशन की योजनाओं से ग्रामीणों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति और विद्युत विभाग को सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा विभाग को विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य और मूलभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित राजस्व वादों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण कराने पर विशेष जोर दिया गया। डीआईजी राजेश एस ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस से सम्बंधित जितने भी मामले हैं। उनका समय से समाधान कराएं।
आपदा प्रभावितों को राहत
वर्षा से प्रभावित परिवारों का तत्काल सर्वे कराने और पात्र लोगों को तीन दिन में नियमानुसार क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
जनसमस्याओं पर विशेष जोर
आयुक्त अजीत कुमार ने अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित भ्रमण और स्थलीय निरीक्षण कर जनसमस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई