नदी नहाने गए दो किशोर गहरे पानी मे समा गए। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे। जहां एएसपी ने अपनी मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलवाया। दोनों के शव कुछ देर के अंतरालों में बरामद कर लिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिला के मौदहा थाना क्षेत्र के पिपरौदा गांव निवासी बबलू अनुरागी अपनी पत्नी और बच्चो के साथ बांदा शहर के क्योटरा मोहल्ला में अविनाश कुमार के मकान में किराए से रह कर मजदूरी करता है। शुक्रवार की दोपहर उसका 13वर्षीय पुत्र प्रिंस अनुरागी अपने 8 वर्षीय छोटे भाई पीयूष और पड़ोसी 13 वर्षीय अनुज पुत्र राजबहादुर तीनो केन नदी स्थित विर्सजन घाट नहाने गए थे। पीयूष नदी किनारे बैठा हुआ था। प्रिंस और अनुज नदी में नहाने लगे। नहाते समय पैर फिसल जाने से दोनो किशोर गहरे पानी में समा गए। जब कुछ देर बाद दोनो लोग पानी से बाहर नही निकले तो आस पास नहा रहे लोगो ने शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर आस पास मौजूद गोताखोर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने प्रिंस को पानी से बाहर निकाल लिया। वही अनुज घंटा लापता रहा। सूचना के मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज पहुंचे। जीवित होने की आशंका पर प्रिंस को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां देखने के बाद डॉक्टरो ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। गोता खोरो के मदद से लापता अनुज की तलाश जारी रही। सूचना पार फायर विग्रेड के जवान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने काटा डाल कर उसकी खोजबीन कराई। कांटा में अनुज फंस गया। आनन-फानन में उसे पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।