बाँदा-जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू

SHARE:

भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना को लेकर जनपद स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को शुरू हुआ। जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी अमित आसेरी ने प्रतिभागी फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण की महत्ता और जनगणना के द्वितीय चरण में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए पूरी गंभीरता से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रशिक्षण को गुणवत्तापूर्ण बनाने और जनगणना कार्य को निर्धारित समय में त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।
16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जनपद के प्रत्येक गांव और नगरीय वार्ड में प्रगणक व सुपरवाइजर घर-घर जाकर जनगणना का कार्य पूरा करेंगे। प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों की 40 बिंदुओं पर जानकारी दर्ज की जाएगी और संबंधित क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों की गणना सुनिश्चित की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) धर्मेंद्र कुमार ने फील्ड ट्रेनर्स से विस्तार से चर्चा कर आगामी कार्यों को त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए फील्ड कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही जनगणना के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर भी चर्चा की। जनगणना के दूसरे चरण में करीब पांच हजार कार्मिक प्रशिक्षण प्राप्त कर फील्ड में कार्य करेंगे। जनपद के सभी निवासियों की शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रभारी शैलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
स्व-गणना की अवधि
16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
घर-घर होगी जनगणना
एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर जनगणना का कार्य पूरा करेंगे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई