बाँदा-विश्विद्यालय की स्थापना से छात्र-छात्राओं को मिलेंगे शोध के अवसर

SHARE:

बाँदा में विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर उत्तर प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन के जिलाध्यक्ष ने सदर विधायक को ज्ञापन सौंपा। साथ ही छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता जताई। उत्तर प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने बाँदा-चित्रकूट मंडल के छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए जिले में एक नए विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने सदर विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया कि वर्तमान में क्षेत्र के हजारों मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विवश होकर बड़े शहरों की ओर पलायन करना पड़ता है। जिससे गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। ​शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने पत्र में स्पष्ट किया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय,झाँसी पर अत्यधिक दबाव होने के कारण इस मंडल की शैक्षणिक जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। बाँदा में नया विश्वविद्यालय न केवल पलायन रोकेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और शोध के नए अवसर सृजित कर क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक पिछड़ेपन को दूर करने में ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने छात्रों की इस जायज मांग को मुख्यमंत्री तक पहुँचाने और इस दिशा में हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment