सुबह घर से दौड़ लगाने निकलीं दो सहेलियों के शव पेड़ पर लटके मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटके मिले। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के हर्रैया गांव में सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे यह घटना सामने आई। गांव की रहने वाली दोनों नाबालिग सहेलियां सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से निकली थीं। कुछ समय बाद गांव के पूर्व दिशा में ग्राम समाज की जमीन पर खड़े जामुन के पेड़ से दोनों के शव लटके मिले। स्थानीय लोगों ने शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही निगोही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कराए। इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों किशोरियों के नाम नैना (17 वर्ष) और किरण (15 वर्ष) हैं। दोनों आपस में ममेरी-फुफेरी बहनें भी थीं और गहरी सहेलियां थीं। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चाओं का माहौल है। पुलिस दोनों किशोरियों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है। गांव के बाहर मिले दोनों के शव
दोनों सहेलियां सुबह घर से दौड़ लगाने निकली थीं। गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर उनके शव मिलने की जानकारी से ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों किशोरियों की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।