पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस समेत लूट का सामान बरामद किया है।
उरई में रघुवीर धाम के पास महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर भागने के मामले में कोतवाली उरई पुलिस ने बुधवार को कोंच कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा बेड़ा गांव निवासी अरमान को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 28 अगस्त को पैदल जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र झपटा था। आरोपी मंगलसूत्र को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था, लेकिन अच्छी कीमत नहीं मिलने के कारण उसे बेच नहीं सका।
पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी से मुठभेड़ हुई। पुलिस की कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तमंचा और कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। इसके अलावा सोने का मंगलसूत्र और पांच सोने के मोती भी मिले हैं। बाइक, मोबाइल और नकदी भी मिली
पुलिस के अनुसार घटना में प्रयुक्त लाल रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक, लावा कंपनी का मोबाइल फोन और 510 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।