प्रयागराज-गैंगस्टर एक्ट के तहत माफिया दिलीप मिश्रा की संपत्ति की गई कुर्क

SHARE:

कैबिनेट मंत्री पर जानलेवा हमला तथा चर्चित डॉ की हत्याकांड के आरोपी माफिया की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर ली गई है।
माफिया दिलीप मिश्रा के खिलाफ शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में नैनी स्थित उसके मकान को कुर्क दिया। भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारियों ने नैनी के दाउद नगर में मुनादी कराने के पर उसके मकान को सील कर दिया और वहां पर प्रशासन का बोर्ड लगा दिया। इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मची रही। माफिया दिलीप मिश्रा चाका के ब्लाक प्रमुख रह चुका है। साथ ही उसकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य भी थी। दिलीप का नाम कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के ऊपर हुए जानलेवा हमले में भी सामने आया था। इसके अलावा जिले के चर्चित डॉ. बंसल हत्याकांड में भी दिलीप मिश्रा को आरोपी बनाया गया था। नैनी के दाउदनगर में स्थित दिलीप मिश्रा के मकान को पुलिस कमिश्नर के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है। पुलिस के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन कला गांव निवासी दिलीप मिश्रा के खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत हैं। वह फिलहाल फतेहगढ़ जेल में बंद है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई