बाँदा-बार-बार शिकायतकर्ता को आने के लिए न करें विवश,उनकी समस्याओं का तत्परता से कराये समाधान

SHARE:

शिकायतों के नाम पर फरियादियों को बेवजह परेशान न किया जाए। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समय से उनका निस्तारण भी कराये। उपरोक्त निर्देश आयोजित समाधान दिवस के दौरान कमिश्नर ने दिए।
जनपद के सभी थानों में समाधान दिवस आयोजित हुआ। जहां पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। साथ ही उनका निराकरण कराया। कमिश्नर अजीत कुमार समाधान दिवस पर पैलानी थाने पहुंचे। कमिश्नर अजीत कुमार के समक्ष कुल 6 शिकायतें आई। जिस पर दो शिकायतों का कमिश्नर ने मौके पर निस्तारण कराया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए कमिश्नर ने पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान कमिश्नर ने निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समय से समाधान कराया जाए। समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कोई भी फरियादी बार-बार आने के लिए विवश न हो इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए। इस मौके पर एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा,सीओ सदर सौरभ सिंह,प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज समाधान दिवस पर गिरवा थाना पहुंचे। इस दौरान कुल 6 शिकायते आई। दो शिकायतों का अपर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव में निस्तारण किया। लंबित शिकायतों के लिए एएसपी ने प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी को निर्देशित किया। नरैनी कोतवाली में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रेखा सियाक,एसडीएम नरैनी अंजली यादव,सीओ प्रवीण कुमार ने जनसुनवाई की। साथ शिकायतो में से दो शिकायत का अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण किया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें गठित की गई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा भी मौजूद रहे। सीओ सदर सौरभ सिंह पैलानी के अलावा जसपुरा थाने में भी जनसुनवाई की। इस मौके पर नायब तहसीलदार भी उपस्थित रहे। प्राप्त 7 शिकायतों में से 2 मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए सीओ सौरभ सिंह ने प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह को निर्देशित किया। सहायक एसपी मेविस टॉक समाधान दिवस पर थाना मटौन्ध पहुंची। जहां उन्होंने दो शिकायतों का तत्काल प्रभाव में निस्तारण कराया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ितों को भी संतुष्ट किए जाने की बात कही। एसडीएम बबेरू अवनीश त्यागी तथा सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने बबेरू कोतवाली में जनसुनवाई करते हुए तीन शिकायतें निस्तारित की। लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गई।तहसीलदार सदर विकास पांडे थाना कोतवाली देहात पहुंचे। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी के साथ उन्होंने दो प्रकरण निस्तारित कराये। इसी तरह जनपद के सभी थानों में समाधान दिवस आयोजित हुआ। जहां पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए उनकी शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment