प्रयागराज-शंकराचार्य पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा लिखाने वाले ब्रम्हचारी पर बदमाशों ने किया हमला

SHARE:

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ट्रेन में अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। घायल अवस्था में मोतीलाल नेहरू जिला चिकित्सालय (कॉल्विन अस्पताल) ले जाया गया। यहां उनका मेडिकल कराया गया।उनकी नाक पर चोट लगी है। इसके अलावा शरीर के कुछ अन्य हिस्सों पर भी चोटे आई हुई है।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी देने वाले आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार तड़के करीब पांच बजे धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। एसी कोच में प्रयागराज जा रहे महाराज ने कहा कि धारदार हथियार से किए गए इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना रविवार सुबह कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास हुई है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज जीआरपी को दी अपनी अर्जी में बताया कि शनिवार रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से रीवा एक्सप्रेस में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे ट्रेन जब सिराथू रेलवे स्टेशन कर पास पहुंची तो एसी बोगी के कोच एच-वन में सवार आशुतोष ब्रह्मचारी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह लहूलुहान हो गए और अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में छिप गए। घटना के बाद घायल अवस्था में आशुतोष ब्रह्मचारी प्रयागराज पहुंचे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
ब्रम्हचारी ने साजिस का लगाया आरोप
आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले को साजिश बताते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके सहयोगियों पर संदेह जताया है। उन्होंने प्रयागराज जीआरपी में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जीआरपी के डीएसपी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि घटना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment