बरेली-एंटी नारकोटिक्स की टीम ने ढाई किलो स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार,रिश्तेदार हुआ फरार

SHARE:

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने ढाई किलो स्मैक के साथ तस्कर को पकड़ा है। वही उसका रिश्तेदार भागने में सफल रहा। जिसकी तलाश जारी है।
बरेली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बदायूं के मूसाझाग थाने के सैंजनी गांव निवासी शोभित गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.645 किलो स्मैक पाउडर बरामद किया है। उसका एक रिश्तेदार कार्रवाई के दौरान भाग निकला। बरेली के सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टीम के प्रभारी विकास यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी की गिरफ्तारी बरेली-बदायूं हाईवे से रोंधी गांव जाने वाले मार्ग पर की गई। उसके पास एक मोबाइल फोन व 560 रुपये की नकदी भी मिली है। पूछताछ में शोभित ने बताया कि वह स्मैक की सप्लाई वह पंजाब व आसपास के इलाकों में करता है। इससे उसे अच्छा मुनाफा मिलता है। सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के रिश्तेदार की तलाश की जा रही है। कहा कि जल्द ही उसे पकड़ा जायेगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई