मुरादाबाद-विधायक के फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार गिरफ्तार

SHARE:

फेसबुक के जरिए संपर्क में आई हरियाणा की युवती को मिलने के लिए बुलाकर विधायक के फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबल तथा स्थानीय पुलिस के दरोगा और सिपाही को गिरफ्तार किया है।
मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के खानपुर विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस का है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीआरपीएफ की पांचवीं बटालियन दिल्ली में तैनात हेड कांस्टेबल मोहित, सीआरपीएफ की 156वीं बटालियन असम में तैनात इंस्पेक्टर लालाराम यादव, हसनपुर कोतवाली के दरोगा संजय तोमर और अमरोहा पुलिस लाइन में तैनात सिपाही प्रमोद कुमार के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया कि मोहित ने फेसबुक पर भावना नाम की महिला के नाम से एक खाता बनाया था। इसी खाते के जरिए हरियाणा के फतेहाबाद की युवती से संपर्क हुआ। पुलिस के मुताबिक, फेसबुक खाते पर दर्ज मोबाइल नंबर भी मोहित के पास इस्तेमाल हो रहा था। बाद में युवती को मोहित से मिलने के लिए कहा गया। आरोप है कि मोहित युवती को सोनीपत से मनोना धाम घुमाने के बहाने अपने साथ लेकर आया, लेकिन उसे अमरोहा के हसनपुर स्थित विधायक के फार्म हाउस पर ले जाया गया। वहां चारों आरोपी मौजूद थे। पुलिस जांच के मुताबिक, फार्म हाउस में कमरा लेने के दौरान आरोपियों ने गृह मंत्रालय के अधिकारी होने का रौब भी दिखाया था। मंगलवार आधी रात के बाद युवती ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद रजबपुर और हसनपुर थाने की पुलिस करीब डेढ़ बजे फार्म हाउस पहुंची। पुलिस ने चारों आरोपियों और युवती को वहां से अपने साथ लिया। बाद में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अब मामले में मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपियों और युवती की घटना के समय की लोकेशन, उनके बीच हुई बातचीत और संपर्क की भी पड़ताल की जा रही है। जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की बात पुलिस ने कही है।
चारों आरोपी पुलिस और सीआरपीएफ से जुड़े
गिरफ्तार आरोपियों में मोहित सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल, लालाराम यादव सीआरपीएफ इंस्पेक्टर, संजय तोमर हसनपुर कोतवाली के दरोगा और प्रमोद कुमार पुलिस लाइन में तैनात सिपाही बताया गया है।
फार्म हाउस मालिक से भी होगी पूछताछ
पुलिस विधायक उमेश शर्मा के बयान भी दर्ज करेगी। एसपी लखन सिंह यादव के अनुसार, फिलहाल घटना में विधायक की संलिप्तता सामने नहीं आई है। फार्म हाउस की व्यवस्थाओं और वहां आने-जाने वाले लोगों की जानकारी भी जुटाईजा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई