महोबा-प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर की थी सिपाही की बहन की हत्या,मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए आरोपी

SHARE:

सिपाही की बहन की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने प्रेमी व उसके साथी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पैर में गोली लगी है।
महोबा जिले में शहर के एक मोहल्ले में सिपाही की छोटी बहन की गला दबाकर हत्या किए जाने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर पहली पत्नी के छोड़कर चले जाने और प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से खफा प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी सात जुलाई को होना थी। सोमवार की रात युवती घर से निकल गई थी। मंगलवार की सुबह उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित पहाड़ के किनारे मिला था। युवती के चेहरे पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।
खुलासे के लिए लगाई गई थी चार टीमें
मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आने के बाद पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। एसपी शशांक सिंह ने घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें गठित की थीं। मृतका के पिता की तहरीर पर धर्मेंद्र कुमार निवासी डहर्रा व सुमित सिंह मवईखुर्द के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में अहम सुराग मिलने और सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन मिलने पर पुलिस बुधवार की सुबह डहर्रा मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान बाइक से आ रहे दो लोगों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। घेराबंदी करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। इससे एक छर्रा कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का लगा। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। मुठभेड़ में आरोपी धर्मेंद्र कुमार व सुमित सिंह के पैर में गोली लगी, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पूछताछ में आरोपी सुमित सिंह ने बताया कि उसका युवती के साथ प्रेम-प्रसंग था। इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हो गई थी। तब वह उसे छोड़कर चली गई थी। युवती की शादी दूसरी जगह तय हो जाने से आक्रोशित होकर उसने अपने साथी धर्मेंद्र के साथ मिलकर योजना बनाई। देर रात युवती को मिलने के बहाने बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज व युवती से बरामद मोबाइल से अहम सुराग मिले। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि सुमित मुख्य आरोपी है। उसके युवती के साथ प्रेम संबंध थे। बाद में सुमित की शादी दूसरी महिला से हो गई थी। जब सुमित की पत्नी को यह पता चला कि पति के संबंध किसी दूसरी युवती से हैं, तो वह छोड़कर चली गई थी। इससे वह परेशान था। इसके चलते उसने युवती को बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गमछा, तीन मोबाइल फोन, दो तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई